संभल, अप्रैल 14 -- नगर पालिका सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन बड़ी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। जिसे उपस्थित सभासदों, कर्मचारियों और लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों को उपस्थित लोगों ने प्रेरणादायक और मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर महिलाओं के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उनके लाभ पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना वक्ताओं ...