बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- नगर पालिका सभागार में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने नामित सभासद अनुज चौहान, सेवी सिंह, पूनम चौधरी, मंजू वाल्मीकि एवं केशव चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सहित सभासद योगेश गुप्ता, सुखदेव शर्मा, अजय सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे। सभी ने नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...