मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने गुरुवार को कार्यालय कक्ष में मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में सरफराज अहमद पुत्र नसरुल्लाह निवासी पठान टोला की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में उनकी माता हसीना जो सफाई कर्मचारी थीं की मौत के उपरांत सफाई कर्मचारी के रिक्त पद पर किया गया है। कार्य संतोषजनक होने पर उनको नौकरी परमानेंट कर दी जाएगी। वहीं रेशमा परवीन पत्नी स्व. अजहरूद्दीन निवासिनी पुराबाज औरंगाबाद की नियुक्ति भी उनके पति अजहरूद्दीन की मौत के पश्चात उनके स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 12 से अधिक मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। साथ ही 20 से अधिक जलनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.