शामली, मई 7 -- शामली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत नगर पालिका में बुधवार को स्व-गणना विशेष जनजागरूकता एवं सहभागिता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरवासियों से 21 मई तक स्व-गणना पूर्ण करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि जनगणना-2027 के तहत 7 मई से 21 मई तक स्वप्रेरणा से स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर स्व-गणना से जुड़ी जानकारी साझा करने तथा हैशटैग का उपयोग करते हुए सहभागिता बढ़ाने की अपील की। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ ईओ विनोद कुमार सोल...