शामली, मार्च 25 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली में कर्मचारियों की कमी और लंबित मांगों को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने कड़ा रुख अपनाया है। महासंघ ने ईओ और चेयरमैन को ज्ञापन सौंपकर 27 मार्च तक मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र के लगातार बढ़ते विस्तार के बावजूद नगर पालिका में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही पात्र कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन भी नहीं दी जा रही है, जिससे उनमें रोष है। महासंघ का आरोप है कि इन मांगों को लेकर कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से मांगों को टाल दिया गया। अब कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि 25 मार्च से 27 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अ...