रुडकी, मार्च 28 -- लक्सर। नगर पालिका परिषद लक्सर के कर्मचारियों पर जनता के पैसे के दुरुपयोग और बंदरबांट के आरोप लगे हैं। कस्बा निवासी शिवम कश्यप ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के आधार पर नगर पालिका के खर्चों पर सवाल उठाए हैं। शिवम कश्यप ने नगर पालिका परिषद से आय-व्यय और कार्यालय के डेकोरेशन पर हुए खर्च की जानकारी आरटीआई के तहत मांगी थी। नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में अध्यक्ष कार्यालय के डेकोरेशन, कुर्सी, मेज, पर्दे और टेंडर विज्ञापन से जुड़े बिल सामने आए हैं। दस्तावेजों के अनुसार अध्यक्ष कार्यालय के लिए 23,100 की कुर्सी, 25,000 की मेज और 17,300 के पर्दे खरीदे गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.