नगर पालिका में ईद हुआ मिलन समारोह
सुल्तानपुर, मार्च 22 -- नगर पालिका परिषद में पारंपरिक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की 54 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, मौलाना और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने बताया कि ईद का पर्व और रमजान शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुए हैं, और सुबह की नमाज भी शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुल्तानपुर की आधी सदी पुरानी विरासत है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्ष 1972 से निरंतर चली आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां सभी गणमान्य व्यक्ति एक साथ मिल सकें। समारोह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.