हरदोई, जून 18 -- बिलग्राम। नगर पालिका परिषद बिलग्राम के चर्चित भूसा कांड में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या के निलंबन के बाद अब नगर पालिका के लिपिक आदर्श श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में उन्हें गंभीर अनियमितताओं और संदिग्ध दस्तावेजी प्रक्रिया में प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है। भ्रष्टाचार के इस खेल से पालिका में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार मामला स्वच्छ सर्वेक्षण एवं स्वच्छता संबंधी पत्रावलियों की जांच के दौरान उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि संबंधित फाइलों पर तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। इस संबंध में लिपिक आदर्श श्रीवास्तव से कई बार मूल अभिलेख और पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने बार-बार नोटिस ...