बाराबंकी, मार्च 30 -- बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। इसमें करीब 107 करोड़ 65 लाख का बजट पारित हुआ। इसमें सभासदों ने जनसरोकार के कई मुद्दे उठाए। साथ ही विकास की गई योजनाओं पर आम सहमति भी बनी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन शीला सिंह ने किया। इस मौके पर उनके प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 107 करोड़ 65 लाख 40 हजार रुपये का बजट पेश किया गया। जिससे सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके सापेक्ष व्यय 106 करोड़ 89 लाख पांच हजार पांच सौ रुपये होगा। बैठक में ईओ संजय शुक्ल ने विभिन्न कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। बैठक में सभासद मुक्ता सिंह व इनके प्रतिदिन देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू भी मौजूद थे। सभासद न...