संभल, मार्च 22 -- नगर पालिका चन्दौसी की बोर्ड बैठक रविवार को हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच संपन्न हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम के बीच कर्मचारियों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। बोर्ड की बैठक में सभासदों द्वारा शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया जिस पर बैठक में चर्चा की गई। रविवार सुबह 11:30 बजे की बजाय बैठक 12 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक चली। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सभासद अनुराग गर्ग ने बैठक देर से शुरू होने और रविवार को आयोजित करने पर सवाल उठाए। जिस पर ईओ ने व्यस्तता का हवाला दिया और भविष्य में समय पर बैठक कराने का आश्वासन दिया। सभासद हरीश अरोड़ा ने नालियों में गोबर बहाए जाने से फैल रही गंदगी और मच्छरों की समस्या उठ...