शामली, मार्च 27 -- नगर पालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक में शहरवासियों को हाउस टैक्स में बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है। स्वकर निर्धारण प्रणाली में संशोधन प्रस्ताव बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया, जिससे हजारों मकान मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। पालिका सभागार में चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में गत बैठक कार्यों की पुष्टि के साथ प्रारंभ हुई। चेयरमैन ने बताया कि इसका मुख्य एजेंडा शहर की जनता को टैक्स में राहत देना था। पिछले कुछ समय से हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर चल रही चर्चाओं और नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत शहर के वार्डों को श्रेणी 'अ' और 'ब' में विभाजित किया गया है, वहीं सड़कों के आधार पर चार भागों में बांटकर नई दरें तय की गई हैं। संशोधित स्वकर निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.