संभल, अप्रैल 4 -- नगर पालिका के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ने की, जबकि इसमें सभासदों और अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सदन में रखा गया, जिन पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें पास कर दिया गया। सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी अपनी बात रखी और समाधान की मांग की।इस दौरान कुछ महिला सभासदों ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनने के लिए हर महीने अलग से बैठक आयोजित की जाए। इस पर अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए कहा कि महिला सभासदों के साथ हर महीने बैठक की जाएगी, ताकि उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सके। बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.