अमरोहा, नवम्बर 18 -- नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे से नगर पालिका सभागार में होगी। वहीं एक महिला सभासद ने बैठक में शामिल नहीं होने के लिए ईओ को पत्र लिखा है। पत्र में एक नेता पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वार्ड संख्या 19 बैंक कालोनी की सभासद पुष्पा चौधरी ने ईओ को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। उन्हें अंदेशा है कि बैठक में शामिल होने पर उनकी हत्या भी कराई जा सकती है। गौरतलब है कि बीते सितंबर माह में बोर्ड की बैठक के दौरान पूर्व विधायक व महिला सभासदों के बीच विवाद भी हो गया था। जिसमें दोनों तरफ से मुकदमें भी दर्ज हैं। महिला सभासद ने पत्र में अपने वार्ड के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लिखकर ईओ को भेजे हैं। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक के लिए पुलिस फोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.