मुरादाबाद, फरवरी 26 -- नगर पालिका सभागार में आज होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है, बोर्ड बैठक का 27 फरवरी का समय तय था पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर होने वाली बैठक में पालिका की ओर से संपत्ति के अभिलेखों में नामांतरण की दर, यूजर चार्ज की दरों में कमी के अलावा जल निकास कर को भी समाप्त आदि करने का प्रस्ताव था। इसके अलावा 2026-27 के अनेकों विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित होने थे। शासन से वार्ता के बाद ही अब अगली बैठक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...