नगर पालिका परिसर में पौधे रोपे
अल्मोड़ा, जून 14 -- डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से एक पौधा धरती के नाम अभियान तहत पौधरोपण अभियान चलाया। नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में सिराकोट मंदिर मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक पौधरोपण किया गया। चुफाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति ने एक पौधा धरती मां के नाम से लगाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने मंदिर परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया। अधिशाषी अधिकारी सूरज कुमार ने बताया की मंदिर परिसर से लगभग 1 टन कूड़ा एकत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.