शामली, अप्रैल 6 -- नीरज भार्गव शामली। नगर पालिका सभागार में सोमवार को शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका सभागार में चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम अर्चना शर्मा ने सभी नामित सभासदों को राज्य निष्ठा एवं पद की शपथ दिलाई।शासन के निर्देश पर नगर पालिका शामली में पांच सदस्य देवानंद गौड, मीरा चावला, हरिओम पाठक, संगीता जिंदल, उत्तम नामदेव को नामित किया गया। सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अरविन्द संगल ने नव-नामित सभासदों का फूलमालाओं एवं बुके देकर स्वागत किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। एसडीएम ने सभी नामित सदस्यों को एक एक कर शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने कहा कि पार्टी के समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए उ...