एटा, सितम्बर 9 -- एटा, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के नगर क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर डीएम अरविन्द सिंह ने बैठक की। नगर पालिका परिषद एटा को पांच श्रेणियों में 27 विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इनकी कुल अनुमानित लागत 1,177.46 लाख है। डीएम अरविन्द सिंह ने प्रस्तावित कार्यों का बिंदुवार परीक्षण करते हुए समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रस्तावों के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इनसे नगरवासियों को बेहतर एवं आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जन उपयोगी एवं जनहित कारी कार्यों को प्राथमिकता पर प्रस्ताव में शामिल किया जाए महत्वपूर्ण स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्यों को प्रस्तावित कर भेजा जाए। प्रस्तावित कार्यों में गुणवत्ता एवं निर...