नगर पालिका ने मेला मैदान में खराब पड़े हैंडपंप की कराई मरम्मत
आगरा, मई 11 -- नगर पालिका ने तीर्थ नगरी के मेला मैदान में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर कराना शुरू कर दिया है। चारधाम यात्रा में हरिपदी में गंगा स्नान करने व धार्मिक अनुष्ठान करने आने वाले श्रद्धालुओं को हैंडपंप सही होने के बाद शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। मेला मैदान में खराब पड़े हैंडपंप की वजह से श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए भटकना पड़ता था। तीर्थ पुरोहितों की मांग पर दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने हैंडपंप खराब होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारी दिनभर खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर करते नजर आए। दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र में खबर छपने के बाद चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने संज्ञान लिया, जिसके बाद मेला मैदान में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत व रीबोर का काम शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- तीर्थ नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.