मेरठ, मार्च 13 -- नगर पालिका परिषद सरधना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत वर्दी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता में लगी महिला सफाई मित्रों को ईओ दीपिका शुक्ला व चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी ने वर्दी वितरित की। इस मौके पर ईओ दीपिका शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वच्छता और अपशिष्ट प्रवन्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन के अन्तर्गत 13,000 से अधिक महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूह विभिन्न स्वच्दता गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिससे महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा तथा आजीविका के अवसर को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में समस्त महिला सदस्यगण, समस्त ब्रांड अम्बेसडर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.