बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। पूर्व मंत्री आबिद रजा के द्वारा वर्षों पूर्व होली पर शहर के चौराहों पर शुरू की गई रंगोली बनवाने की परंपरा को इस बार भी पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बरकरार रखा। उन्होने शहर के प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रंगोली बनवाकर स्वच्छता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रंगबिरंगे गुलाल और मनमोहक डिजाइनों से सजे चौराहों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं। शहर के लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन, संतोष सिंह तिराहा और डीएम चौराहा, टिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.