नगर पालिका ने पक्षियों के लिए तीन स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए
बिजनौर, जून 20 -- स्योहारा। भीषण गर्मियों में जहां पक्षी दाना और पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। वही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में तीन स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के सोलर पंप बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए विजेंद्र पाल सिंह अधिशासी अधिकारी ने बताया कि एमआरएफ प्लांट, नवादा चुंगी तथा नगर पालिका परिषद स्थल तीन स्थानों पर सोलर पंप पानी सेट लगाए गए हैं। जो पूरे दिन घूमते रहते हैं। इनमें पक्षियों के लिए दाना,गेहूं, चावल और जल की व्यवस्था की गई है। इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.