नगर पालिका ने चार प्रमुख स्थानों पर बनवाए राहत शेड
मेरठ, मई 27 -- नगर पालिका परिषद मवाना ने भीषण गर्मी व लगातार बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों व राहगीरों को गर्मी व लू से राहत देने के लिए नगर में चार स्थानों पर राहत शेड स्थापित कराये है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस चौकी स्थित राहत शेड का निर्माण कराया गया। पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने मौके पर पहुंचकर राहत शेड में ठंडी हवा के लिए कूलर तथा आने-जाने वाले नागरिकों के लिए वाटर कूलर एवं छांव की व्यवस्था कराई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को गर्मी व लू से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पालिका अध्यक्ष के अनुसार नगर के थाना तिराहा, पुलिस चौकी, किला बस स्टैंड और सुभाष चौक सहित चार प्रमुख स्थानों पर राहत शेड स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि धूप में निकलने वाले यात्रियों को आराम मिल सके। उनके साथ सभासद पति रियाजुद्दीन, पूर्व स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.