बागेश्वर, जनवरी 3 -- नगर पालिका ने उत्तरायणी मेले से पहले व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सरयू नदी के तटों सहित विभिन्न वार्डों में सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एकत्रित कूड़ा-कचरा हटाकर उसका विधिवत निस्तारण किया गया। बिलौना एवं कठायतबाड़ा वार्डों में स्वच्छता अभियान चला। नागरिकों को कूड़ा खुले में न फेंकने तथा केवल कूड़ा वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक किया गया। अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना ने बताया कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखना पालिका की प्राथमिकता है। अभियान में रेडक्रास के पूर्व चेयरमैन श्री संजय साह जगाती, वार्ड सदस्य विक्की सुयाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी आदि ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.