मऊ, जुलाई 10 -- मऊ। 'एक पेड़ मां के नाम 2.0 को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद ने भिन्न-भिन्न इलाकों में छह हजार पौधे रोपित किए। पूर्वी दक्षिणी छोर स्थित ढेकुलिया घाट पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अभियान का शुभारम्भ किया। गाय घाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या ने पौधरोपण किया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि पेड़ों के कट जाने के कारण हमारा पर्यावरण असंतुलित एंव दूषित हो गया है। पर्यावरण को संतुलित एवं अनुकूल बनाने के लिये हमें ढेरों पेड़-पौधे लगाने पड़ेंगे। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण को विषाक्त पदार्थों से बचाने का सार्थक उपाय है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका द्वारा लगाए गए पौधों की आप भी देख-रेख करें। इनसे न सिर्फ पर्यावरण का ही संतुलन बनेगा, बल्कि जीवन के लिये नितांत आवश्यक वायु (आक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.