बागपत, जनवरी 10 -- बड़ौत। नगर के मोहल्ला शोरगिरान में नाले में जमा कूड़ा कचरा की सफाई कराई गई। जिसमें जेसीबी के द्वारा कराई गई सफाई से पानी का फ्लो बढ़ गया। नाले की सफाई से लोगों ने इस पर राहत की सांस ली। मोहल्ले के बीच से होकर निकल रहे नाले में गंदगी की खबर को आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर नगर पालिका द्वारा संज्ञान लेते हुए शनिवार को नाले की सफाई कराई गई। सफाई होने से सड़कों पर फैल रहा पानी बहाव के साथ निकलना शुरू हो गया। सफाई होने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा समाचार पत्र में नगर पालिका का आभार व्यक्त किया गया। सफाई के दौरान कर्मचारियों के अलावा सभासद रॉबिन कश्यप व सभासद पति इमरान चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.