मुरादाबाद, जुलाई 1 -- नगर पालिका परिषद की टीम ने अभियान चलाते हुए हाईवे पर अवैध रूप से अतिक्रमण को हटवाया। कई दुकानों के बाहर टिनशेड आदि पड़े हुए थे लिहाजा अभियान चलाकर टिनशेड हटवाए गए। बिलारी में नगर पालिका परिषद की ओर से पूर्व में काफी समय से लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वह अपनी दुकानों के आगे टिनशेड हटवा ले और अतिक्रमण न करें। वहीं नगर पालिका ने नोटिस भी जारी किए थे। मगर पालिका के नोटिस के बावजूद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। शाम के समय पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार पालिका की टीम के साथ में तहसील के सामने स्थित हाईवे पर पहुंचे। जहां दुकानदारों को चेतावनी देकर अतिक्रमण को हटाया गया। इस बीच पालिका की टीम व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिया। लोगों के अनुग्रह के ...