नगर पालिका ने अभियान चलाकर नाले से हटवाया अतिक्रमण
रामपुर, मई 31 -- रामपुर। शहर के वार्ड 19 स्थित मौहल्ला पांच कब्र से शनिवार को अभियान चलाकर नाले से अतिक्रमण हटाया गया। यहां नाले पर लोगों ने कई जगहों पर कई स्थायी व अस्थाई कब्जे कर रखें थे। नगर पालिका की टीम ने पहुंचकर जेसीबी से अवैध कब्जो को तोड़कर हटा दिया। पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नाला पूरी तरह से कूड़े आदि से जाम होने के चलते साफ-सफाई कराना जरुरी हो गया है। वहीं गंदे पानी और कूड़ा भरे होने से बीमारी फैलने की आशंका जताई जाती रही। करीब150 मीटर दूरी में यह अतिक्रमण अभियान चला। इस दौरान पालिका की टीम पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पुलिस भी मौजूद रही। यह भी पढ़ें- नगर पालिका ने अभियान चलाकर नाले से हटवाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.