गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर। स्वछता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण को समर्पित विकास कार्यो की जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल में बैठक हुई। इसमें तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के ईओ और सभासद मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि 1995 से नगर पालिका के नये वार्डो का विस्तार नहीं हुआ है, जिसके लिए हम नगर पालिका का क्षेत्र बढ़ा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत में जो भी समस्या है उसका समाधान हो। नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, पंचायत में ऐसे बहुत से काम है जिसके लिए हम शासन से फंड मांग सकते हैं जैसे नगर सृजन योजना, दीनदयाल योजना, एवं अन्य प्रोजेक्ट भेज सकते हैं। यह भी पढ़ें- कंपोस्ट पिट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने पर जोर नदी किनारे वाली नगर पालिका या नगर पंच...