अलीगढ़, अप्रैल 28 -- एडीए के अधिकार क्षेत्र में ‌अवैध रूप से मानचित्रों को स्वीकृत करने का है मामलाजांच समिति अधिशासी अधिकारी दोषी सिद्ध किया, पूर्व विधायक ने डीएम से की शिकायतफोटो-अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददात। खैर नगर पालिका परिषद ने अधिकार नहीं होने के बाद भी 41 भवनों के अवैध रूप से मानचित्र स्वीकृत करने के मामले में ईओ नपा पर गाज गिर सकती है। एडीए व प्रशासन की संयुक्त जांच रिपोर्ट अब शासन को भेजी जाएगी। सोमवार को मामले के शिकायतकर्ता पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने डीएम अविनाश कुमार को मामले की पूरी पत्रावली सौंपी।पूर्व विधायक ने पिछले दिनों शासन में शिकायत की थी कि एडीए के अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद भी खैर नगर पालिका ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप मानचित्र स्वीकृत किए थे। जिसके बाद जांच के लिए प्रशासन व एडीए की संयुक्त जांच समित...