नगर पालिका क्षेत्र में छोड़ा टैग लगा खच्चर
बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर पालिका के कठायतबाड़ा वार्ड के अंतर्गत गाऊलीगैर फारेस्ट कालोनी बायपास रोड पर बीमार अवस्था में एक घोड़ा-खच्चर संदिग्ध हालात में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पशु को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय वहां छोड़ दिया है, जिसके बाद क्षेत्र में दुर्गंध तथा असुविधा की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पशु के कान में टैग भी लगा हुआ है, जिसपर "ओआइसी डीडीएन 64334 अंकित है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पशु बीमार अवस्था में होने के कारण उसे जानबूझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए पशु को तत्काल वहां से हटाने तथा जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.