रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका को ट्रंचिग ग्राउंड के लिए दो एकड़ जमीन स्वीकृत हो गई है। परिषद को ग्राम सुजिया में दो एकड़ सरकारी जमीन मिल चुकी है। इस भूखंड की नगर पालिका द्वारा चहारदीवारी की जाएगी। चहारदीवारी का लगभग 90 लाख का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से एकत्रित कूड़े को नगर पालिका को किराये की जगह पर डंप किया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी रामू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा इसका विकल्प तैयार कर लिया गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था हो चुकी है। ग्राम सुजिया में दो एकड़ के भूखंड की चहारदीवारी होते ही नगर पालिका नगर के कूड़े को स्थाई रूप से वहां डालेगी। नगर वासियों की लाइलाज समस्या का समाधान हो सकेगा। कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तकनीक से किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.