बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। निज संवाददाता। नगर पालिका ने वार्डों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। सार्वजनिक स्थानों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए जलकल विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत वार्डों और प्रमुख स्थानों का चिन्हांकन किया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट के अंतर्गत करीब 20 लाख रुपये की लागत से वाटर पोस्ट बनाए जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों में पानी की खपत बढ़ने से अक्सर दिक्कतें सामने आती हैं, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जलकल प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.