उरई, जून 25 -- कालपी। संवाददाता नगर पालिका परिषद कालपी में अधिशासी अधिकारी का पद पिछले 15 दिनों से रिक्त चल रहा था। पूर्व ईओ अवनीश कुमार शुक्ला के 10 जून को स्थानांतरण के बाद नए अधिकारी की नियुक्ति न होने से पालिका के प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के स्तर से नगर पालिका कालपी के रिक्त अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी कालपी अमित शेखर को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...