पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। कमिश्नर के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी जांच समिति (टीएसी) ने औचक नेहरू ऊर्जा उद्यान पहुंच कर जांच की। सभासदों की शिकायत पर पहुंचे अभियंता ने नगर पालिका की टीम और शिकायतकर्ता सभासदों को बुला कर जांच की। ईओ से निर्माण और प्रस्ताव संबंधी दस्तावेज भी तलब किए। दरअसल नौ अक्टूबर को पिछले दिनों नगर पालिका के कुछ सभासदों ने कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी से शिकायत की थी। इसके बाद कमिश्नर ने इस मामले में टीएसी के निर्देश दिए। टीएसी में कमिश्नर के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग की तकनीकी जांच समिति के वरिष्ठ अभियंता राजेश कुमार व उनके अन्य सहायक बुधवार को अपराहन बाद नेहरू ऊर्जा उद्यान पहुंचे। यहां नौ करोड़ की लागत से शहर में पिछले दिनों बनाए गए नाले, तीन करोड की लागत से स्ट्रीट लाईट और 1.97 करोड़ की लागत से नेहरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.