अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने नामित सभासद वीर सिंह प्रजापति एडवोकेट, पंकज भटनागर, अजय पाल, ज्योति गर्ग एवं मानवी त्यागी का अपने कैंप कार्यालय पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का काम करती है। इस दौरान कविता सैनी, मंजू सैनी, इशांत सैनी, राजकुमार सैनी, रानू रस्तोगी, ममता शर्मा, करन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...