मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के बैठक कक्ष में शनिवार को नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नगर के विकास के क्रम में नई बात उस वक्त जुड़ गई जब सभी 45 वार्ड सदस्यों के अलावा प्रदेश सरकार ने पांच अन्य सदस्यों को पालिका के सभासद के रूप में नामित कर दिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा नामित किये गये पांचों सदस्यों कृष्ण कान्त राय, नेहा कपूर, अविनाश सिंह, दीपू चौरसिया एवं अवधेश सोनकर को मऊ सदर के उप जिलाधिकारी अवधेश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नामित सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारियां दी हैं हम उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरी करेंगे। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने सभी नामित सदस्यों को हृदय तल से बधाई दी। कहा कि जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाएं अत्यधिक आशाओं पर आधारित होती हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.