फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- फर्रुखाबाद। शहर में नगर पालिका के एक ट्रैक्टर की टक्कर से 17 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोपहर करीब 12:30 बजे शनि मंदिर के पास नगर पालिका का कूड़ा ढोने वाला ट्रैक्टर पीछे से एक साइकिल में टक्कर मार गया। हादसे में साइकिल सवार कक्षा 11 का छात्र नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल नीलेश को उसके पिता एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया, लेकिन दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ...