रिषिकेष, जून 26 -- वेतन कटौती और लंबित समस्याओं के समाधान में हो रही देरी को लेकर नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल रखी। जिससे नगर क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में सफाई व्यवस्थाएं ठप रही। आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डोईवाला नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी, कूड़ा वाहन चालक, सहायक और पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल की और पालिका परिसर में धरने पर बैठे। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में की गई कटौती, समय पर भुगतान न होना, कार्य का बढ़ता दबाव, सुरक्षा उपकरणों की कमी और सेवा शर्तों में स्पष्टता न होना उनकी प्रमुख समस्याएं हैं। इन मुद्दों को लेकर वे कई बार नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान में लगातार देरी हो रही है। यह भी पढ़ें- चेयरपर्सन की सख्ती से हड़ताल हुई समाप्त, पटरी पर नहीं लौटी सफाई

हिंदी ...