नगर पालिका के अधिकारियों ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण
चम्पावत, जून 21 -- चम्पावत। नगर पालिका परिषद की ओर से गोरलचौड़ मैदान के समीप संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। पालिका के अधिकारियों ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी जी एवं सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान ने नगर क्षेत्र स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के अधिकारियों ने किया रैन बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.