नगर पालिका की लापरवाही से पाइप लाइन फटी, पानी बर्बाद
अयोध्या, मई 14 -- रौजागांव। रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। भेलसर- रुदौली मुख्य मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने ग्राम बल्दीपुरवा मोड़ के पास पानी की पाइप लाइन फट जाने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की बर्बादी से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई दिनों से पाइप लाइन से तेज बहाव के साथ पानी निकल रहा है, लेकिन सूचना देने के बावजूद रुदौली नगर पालिका का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.