आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़। सिधारी थाना के बगल में गुरुवार को नगरपालिका की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। भूमि कब्जा की सूचना पर पहुंचे सिधारी पश्चिमी के सभासद ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एसडीएम सदर के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की। सिधारी पश्चिमी वार्ड नंबर 12 के सभासद अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि सिधारी थाना के बगल में नगर पालिका की भूमि है। इस भूमि को पूर्व में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बंजर घोषित किया गया है। इसी भूमि पर दबंगों द्वारा निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...