बिजनौर, अप्रैल 2 -- नूरपुर। नगर के धामपुर चौराहे से शिव मंदिर चौराहे तक कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाले जाम के दृष्टिगत व्यापार मंडल, ठेले, खोमचे, फड़ वाले तथा दुकानदारों के साथ साथ जाम की समस्या से निजात हेतु बैठक की। नगर पालिका के शहीद भगत सिंह सभागार में पालिका अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नूरपुर के बिजनौर चौराहे से शिवमंदिर चौराहे तक की मुख्य सड़क अतिक्रमण के संक्रमण से ग्रस्त है। इस मुख्य सड़क एवं बाजार के व्यापारी, सड़क किनारे ठेले व फड़ लगाने वाले सभी अगर सार्थक रूप से सहयोग करें तो नगर की सफाई व सुंदरता बढ़ेगी तथा यात्रियों को भी सुविधा होगी। अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र ने सड़क किनारे बने नालों पर अनधिकृत अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की बात कही। बुद्ध बाजार में पड़ी खाली जगह में खड़े होने वाले चारपहिया वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.