बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। चेयरमैन और ईओ के बीच बनी तनातनी के चलते नगर पालिका के 57 कर्मचारियों का मानदेय दो माह से रुका हुआ है। जिसके विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने नलकूपों पर ताले लगाकर नगर पालिका पर प्रदर्शन किया। नगर पालिका कार्यालय की बिजली काटते हुए धरना दिया। ईओ के पालिका कार्यालय में पहुंचने के बाद हंगामा कर मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान ईओ और कर्मचारियों के बीच तीखी-नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद मौके पर पुलिस बुला ली गई। उच्चाधिकारियों को भी प्रकरण से अवगत करा दिया गया। अभी तक कर्मचारी नगर पालिका पर ही डेरा जमाए हुए है। दरअसल, ईओ और चेयरमैन के बीच बने विवाद के बाद नगर पालिका के 57 संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारी परेशान बने हुए है। तीन दिन पहले कर्मचारियों ने नगर पालिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.