रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 43 वार्डों में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर नगर पालिका की तरफ से पांच टीमों का गठन किया गया है। संबंधित कर्मचारियों को डाटा फीडिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मकानों की सूचीकरण एवं गणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने टीमों का गठन किया है। मकानों की संख्या के आधार पर इन टीमों को विभिन्न मोहल्लों में तैनात किया गया है। जनगणना के प्रथम चरण से पहले प्रत्येक वार्ड में मकानों का नजरी नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी टीमों को सौंपी गई है। घरों की स्थिति, संख्या और भौगोलिक स्वरूप का ब्योरा संकलित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर आगामी जनगणना का पूरा ढांचा तैयार होगा। सभी आंकड़े पहले सीएमएमएस पोर...