संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, निज सवाददाता। शहर घोरखल वार्ड में नगरपालिका के 0.630 हेक्टेयर भूमि पर देवीदीन पुत्र राम सरन ने टीनशेड डाल कर कब्जा कर लिया। पालिका ने इसे हटवाने की कोशिश की, लेकिन दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति जमीन से हटने के लिए तैयार नहीं हुआ। मामला न्यायालय तक पहुंचा। जमीन पर अबैध कब्जा करने वाले न्यायालय में वाजिब दस्तावेज नहीं दिखा पाए। अंतत: न्यायालय से नगरपालिका की जमीन से बेदखली का आदेश जारी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- तालाब की जमीन से हटाया कब्जा, एडीएम-एसडीएम ने चौपाल में सुनीं शिकायतें बरई टोला मोहल्ला में अवैध कब्जा शहर के बरई टोला मोहल्ला में सुभाष पुत्र राम जियावन ने खलिहान की जमीन पर अबैध कब्जा कर लिया है। अराजी संख्या 520 रकबा 96 मीटर पर अवैध कब्जा किया गया है। नगरपालिका की इस जमीन पर जबरिया दावा करने वाले के खि...