मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। नगर पालिका की 70 बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। शिकायत पर जांच हुई तो अवैध कब्जा पाया गया। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और 70 बीघा जमीन पर खड़ी फसल की जमीन को 8 दिन में खाली कराने का अल्टीमेटम देकर जमीन का हस्तांतरण करा लिया।मामला नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम खीजा से जुड़ा है। यहां नगरपालिका की खाली पड़ी जमीन पर वर्षों से दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था और उस पर फसल बोई जा रही थी। मामले की शिकायत पर जांच कराई गई तो तहसील प्रशासन ने जमीन नगर पालिका की पाई। कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के नोटिस जारी करा दिए गए। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी बुद्धिप्रकाश, वरिष्ठ लिपिक वरुण कुमार मिश्रा, लेखपाल मनोज कुमार तथा अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर खड़ी मक्का की फसल को ट्रैक्टर बु...