संतकबीरनगर, मई 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगरपालिका सीमा अन्तर्गत आने वाले तालाब पालिका के आय का बड़ा जरिया हैं। इन तालाबों का उपयोग मत्स्य पालन के लिए किया जाता है और रोजगार का सृजन भी खूब हो रहा है। इससे पालिका के आय में इजाफा हो रहा है और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराने का दावातालाबों की नीलामी पालिका क्षेत्र में लगभग 44 तालाब हैं। इन 44 तालाबों में अब तक 12 तालाबों की नीलामी हो चुकी है। सबसे अधिक बोली विधियानी तालाब की लगी है। इस तालाब के लिए 50 लाख से अधिक की बोली लगी है। पालिका क्षेत्र के 12 तालाब डेढ़ लाख रुपए में नीलाम हुए हैं। अब 22 तालाबों को और नीलामी करने की योजना तैयार की जा रही है। तालाब नीलामी करने के लिए टेंडर पड़ चुके हैं। टेंडर निकालने की तिथि नियत की जानी है...