नगर पालिका का डीएम ने किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
शामली, जून 26 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने गुरुवार को नगर पालिका शामली कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनगणना संबंधी अभिलेख, भंडार एवं अभिलेख कक्ष, मीटिंग हॉल, रैन बसेरा तथा टैक्स संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा पालिका परिसर में उपलब्ध खाली स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष सख्ती दिखाते हुए कहा कि शहर के बॉर्डर और आउटर क्षेत्रों सहित किसी भी स्थान पर गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.