नगर पालिका कर्मचारी ने लगाया दुकानदार पर मारपीट का आरोप, हंगामा
रुद्रपुर, मई 28 -- गदरपुर, संवाददाता। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने फॉगिंग के दौरान कर्मचारी से मारपीट के प्रयास के विरोध में बुधवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया और पुलिस को तहरीर सौंपी। जानकारी के अनुसार नगर पालिका की टीम क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन से छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान वार्ड नंबर-11 में एक कर्मचारी फॉगिंग करने पहुंचा। वहां एक दुकानदार ठेले पर आमलेट बना रहा था। छिड़काव होने पर दुकानदार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पाटल लेकर कर्मचारी को दौड़ा लिया और हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर वार्ड प्रतिनिधि बिल्लन चौधरी भी मौके पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.