फरीदाबाद, जनवरी 10 -- फरीदाबाद। नगरपालिका व फायर विभाग के कर्मचारियों ने सेक्टर-16 सागर सिनेमा पर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। मंत्री ने 5 फरवरी तक बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी, नौकरी की सुरक्षा और नियमितीकरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से हुई बातचीत को संघ ने आंशिक रूप से सकारात्मक बताया। संघ की ओर से फायर विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी, नगर निगम फरीदाबाद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने और विभिन्न नगर निकायों से हटाए गए सफाई कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग रखी गई। इसके साथ ही सफाई व सीवर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जरूरत भी बताई गई। नगरपालिका कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.